Move to Jagran APP

Prayagraj News: कुएं में कूद रही पत्नी को बचाने में पति की भी मौत, एक झटके में चली गई दोनों की जान, मचा हड़कंप

हंडिया क्षेत्र के दुलापुर गांव निवासी 34 वर्षीय लवकुश कुमार विश्वकर्मा पुत्र सोहनलाल शहर में बढ़ई का काम करता था। उसकी शादी भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र के कंजिया गांव की 30 वर्षीय पिंकी विश्वकर्मा से हुई थी। बताते हैं कि रविवार देर रात पिंकी अपनी पुत्री को पीट रही थी। लवकुश ने मना किया तो दंपती में विवाद हो गया।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Tue, 07 May 2024 08:35 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 08:35 AM (IST)
हंडिया के दुलापुर गांव में दंपती की मौत के बाद उनकी मासूम बेटियां व सांत्वना देने पहुंची महिलाएं l जागरण

 संवाद सूत्र, जागरण, हंडिया। दुलापुर गांव में रविवार देर रात पति से विवाद के बाद महिला आत्महत्या की नीयत से कुएं में कूदने लगी। बचाने में पति भी उसके साथ कुएं में गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम की मदद से दंपती के शवों को लगभग 1:30 बजे बाहर निकलकर कब्जे में लिया।

loksabha election banner

अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत बताया गया। दंपती को सात बेटियां हैं, सबसे छोटी बेटी तीन माह की और बड़ी 11 साल की है। सातों बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। बूढी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हंडिया क्षेत्र के दुलापुर गांव निवासी 34 वर्षीय लवकुश कुमार विश्वकर्मा पुत्र सोहनलाल शहर में बढ़ई का काम करता था।

इसे भी पढ़ें- माफिया अतीक हाई कोर्ट के पास बनाना चाहता था लॉ फर्म, पांच करोड़ रुपये की जमीन की पूरी हुई जांच

उसकी शादी भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र के कंजिया गांव की 30 वर्षीय पिंकी विश्वकर्मा से हुई थी। बताते हैं कि रविवार देर रात पिंकी अपनी पुत्री को पीट रही थी। लवकुश ने मना किया तो दंपती में विवाद हो गया। इससे तैस में आई पिंकी घर के बगल स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के लिए दौड़ी।

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर, देवरिया-बस्‍ती में हो सकती है बारिश

कुएं में छलांग लगा रही थी, तब तक लवकुश दौड़कर पहुंचा और उसका हाथ पकड़ लिया। कुएं की जगत पर चढ़कर वह पिंकी को बचाने लगा तो दोनों कुएं में गिर गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को कुएं में गिरते देखा। उनकी सूचना पर हंडिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

मशक्कत के बाद दंपती को बाहर निकाला गया। दोनों की मौत हो चुकी थी। घर में लवकुश की सात बच्चियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी बूढी मां सोना देवी पर आ गई है। लवकुश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राजा मुंबई में फर्नीचर बनाने का काम करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.