रायबरेली से कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार? गांधी परिवार के बेहद करीबी इस चेहरे को मैदान में उतारने की अटकलें
Raebareli Lok Sabha Election 2024 अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। इन सीटों से गांधी परिवार के चुनाव लड़ने पर जारी संशय के बीच बुधवार को कांग्रेस ने कहा था कि अगले चौबीस घंटे में इन दोनों सीटों की उम्मीदवारी को लेकर घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने आज दोनों सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर सकती है।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। Raebareli Lok Sabha Election 2024: बदलते चुनावी समीकरण के बीच कांग्रेस की ओर से बुधवार को कुंवर अजय पाल सिंह के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह को प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है।
अजय पाल सिंह सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके हैं। उन्हें अगर मैदान में उतारा जाता है तो यह लोगों को चौंकाने वाला कदम होगा। कुंवर अजय पाल सिंह बेटे की मौत के बाद से चुनावी राजनीति से दूर हैं। वह 2007 से 2012 तक ऊंचाहार से कांग्रेस से विधायक रहे हैं। इसके साथ ही वह गांधी परिवार के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं।
अभी तक नहीं हुई आधिकारिक घोषणा
कुंवर अजय पाल सिंह ने बुधवार को अदेयता प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया। पार्टी की ओर से अभी किसी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसे भी चर्चा का ही एक हिस्सा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका के इकरार व इंकार के बीच उलझी अमेठी, गांधी परिवार की चुप्पी से बढ़ रही बेचैनी
यह भी पढ़ें: पांचवीं बार लड़ेंगे राहुल या प्रियंका करेंगी अमेठी से चुनावी राजनीति की शुरुआत; पढ़ें क्या कहती है रिपोर्ट