Move to Jagran APP

UP News: पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का भाजपा ने निष्कासन किया खत्म, सीएम योगी के माने जाते हैं करीबी

भाजपा ने 2022 में यशवंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यशवंत सिंह ने आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव के खिलाफ बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को चुनाव लड़ा दिया था। यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। इस बार घोसी लोकसभा से सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के बेटे अरुण चुनावी मैदान में हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Mon, 29 Apr 2024 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 12:13 PM (IST)
यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं।

 जागरण संवाददाता, मऊ। भाजपा ने सोमवार को पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन खत्म कर दिया है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की तरफ पत्र जारी किया गया।

loksabha election banner

भाजपा ने 2022 में यशवंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यशवंत सिंह ने आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव के खिलाफ बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को चुनाव लड़ा दिया था।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर के इस बड़े अस्‍पताल में आयुष्मान कार्ड पर शुरू हुआ उपचार, यहां डॉक्‍टर को दिखाने के लिए लगती है लंबी लाइन

यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। इस बार घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर चुनावी मैदान में हैं। वहीं सपा ने राजीव राय को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें- भाजपा के गढ़ काशी से पूर्वांचल को साधेंगे विपक्ष के सितारे, कई नेताओं को बनारस आने को भेजा पत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.