चंडीगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, शीला फूल सिंह ने अपने 500 समर्थकों के साथ कांग्रेस का थामा हाथ
चंडीगढ़ की तीन बार की डिप्टी मेयर रह चुकी शीला फूल सिंह (Sheila Phool Singh Joins Congress) अपने 500 समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शीला चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी भारत गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई हैं। शीला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो शहर और देश का भला कर सकती है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Sheila Phool Singh Joins Congress: भाजपा की प्रमुख नेता, तीन बार की पार्षद और तीन बार की डिप्टी मेयर रह चुकी शीला फूल सिंह अपने 500 समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शीला चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी, भारत गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई हैं।
भाजपा में हो रही थी घुटन: शीला फूल सिंह
इस दौरान चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में विधायक और प्रवक्ता एआईसीसी कुलदीप राठौड़ शामिल थे। शीला ने कहा कि वह बीजेपी में घुटन महसूस कर रही थीं और पार्टी ने पिछले 10 सालों में कुछ नहीं किया। शीला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो शहर और देश का भला कर सकती है।
एच एस लकी ने कांग्रेस में किया स्वागत
वहीं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लकी ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा कि शीला पार्टी में शामिल होने वाली पांचवीं पूर्व पार्षद हैं। अन्य चार पूर्व पार्षद हैं - सुनीता, नरेश, मंजीत सिंह चौहान और दर्शन गर्ग भी इस लिस्ट में शामिल हैं। लकी ने कहा कि जल्द ही और लोग कांग्रेस में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में वरदान साबित हुई SSF, CM मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बांधे तारीफों के पुल
मौके पर मनीष तिवारी भी रहे मौजूद
मौके पर मौजूद चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने कहा कि गठबंधन का अभियान हर गुजरते दिन के साथ गति पकड़ रहा है और जल्द ही यह अपने चरम पर पहुंच जाएगा। वहीं नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने की खुशी में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटे गए।