Amarnath Yatra Registration App: अमरनाथ यात्रा के लिए मिनटों में करें रजिस्ट्रेशन, इस मोबाइल एप पर मिलेगी पूरी जानकारी
अगर आप भी इस साल बाबा बर्फानी (Amarnath Yatra App) के दर्शन करना चाहते हैं और रजिस्ट्रेशन कैसे करें इस दुविधा में हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। क्योंकि हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप चंद मिनटों में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra Registration) के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए बस आपको स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। 29 जून से बाबा बर्फानी के लिए यात्रा शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा के लिए जाना है और रजिस्ट्रेशन नहीं हुई है। मैं कैसे रजिस्ट्रेशन करूं, कुछ समझ नहीं आ रहा... अगर यही सवाल आपके मन में भी है तो आप उदास न हों। दरअसल हम आपको एक बेहद आसान तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप यूं चुटकियों में घर बैठे चाय पीते हुए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
इसके लिए आपको बस अपने स्मार्टफोन की जरूरत होगी। तो निकाल लीजिए अपना फोन और सबसे पहले श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की एप (Amarnath Yatra Registration App) डाउनलोड करें।
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें।
ऐसे करें मोबाइल एप पर रजिस्ट्रेशन (Amarnath Yatra App)
1. सबसे पहले आप अपने फोन में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की एप (App for Amarnath Yatra Registration) डाउनलोड कर लें।
2. अगर आप नए यूजर हैं तो होम पेज के लिए स्किप करें।
3. अब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको Register Now पर क्लिक करना होगा।
4. यात्रा से जुड़े निर्देशों को पढ़ें और फिर नीचे Register option पर क्लिक करें।
5. ऐसा करने पर यात्रा रजिस्ट्रेशन का होम पेज आपके फोन में खुल जाएगा।
6. इसमें आपके पास सबसे पहले यात्रा के रूट का ऑप्शन और यात्रा की डेट आएगी।
7. यात्रा की तारीख चुनने के बाद स्लॉट चेक करें।
8. इसके बाद आप अपनी पूरी डिटेल्स यहां भरें।
9. यात्रा के लिए आपको मेडिकल सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी। इसकी पूरी जानकारी आपको एप पर ही मिल जाएगी।
10. अब आप टर्म और कंडिशन को सिलेक्ट कर सबमिट कर दें। आखिर में नॉमिनल फीस देने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
11. खास बात ये है कि आप यात्रा का परमिट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन रास्तों पर लगाएगा 55 चिकित्सा केंद्र
एप पर घर बैठे कर सकेंगे आरती
रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ इस एप के जरिए आप घर बैठे सुबह और शाम की आरती भी देख पाएंगे। एप में रूट और मैप का भी ऑप्शन है। यहां आप हेल्प डेस्क और हेल्थ एडवाइजरी भी पढ़ सकेंगे। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान क्या करें और क्या न करें इसे लेकर भी जानकारी आपको इसी एप में मिलेगी।