Lok Sabha Chunav: अखिलेश यादव ने मतदान में गड़बड़ी का लगाया आरोप, ट्वीट कर दी जानकारी, यूपी के उधन्ना बूथ पर धमकी!
Lok Sabha Election Samajwadi Party News In Hindi तीसरे चरण के चुनाव में मैनपुरी फिरोजाबाद आगरा और एटा−कासगंज के साथ संभल बदायूं में मतदान हो रहा है। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से ट्वीट किए हैं कि मतदान में गड़बड़ी हो रही है। कहीं पर मशीन खराब होन तो कहीं फर्जी मतदान की जानकारी दी है।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा किशनी के मतदान केंद्र बरिहा, बंसरमऊ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को भयभीत करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा ट्वीट किया गया है।
वहीं किशनी के बूथ संख्या 164 पर सपा कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार करने, कुसमरा के बूथ संख्या 141, 142, 143 पर सपा के बूथ एजेंटों को भगाने, बूथ संख्या 142 पर भाजपा के लोगों द्वारा पोलिंग डंप करने के प्रयास, किशनी के बूथ संख्या 67 पर भाजपा समर्थकों के पहचान पत्र देखे बिना मतदान करने, बूथ संख्या 18, 166, 19, 150, 41, 42, 43 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा सपा के एजेंट बनने से रोकने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया गया है।
सहन मतदान केंद्र पर विवाद, दौड़े अधिकारी
मैनपुरी में थाना कुर्रा के गांव सहन में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया तो विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक विवाद शांत हो चुका था। अधिकारियों ने किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से मतदान केंद्र के पास न पहुंचने देने की हिदायत दी।
ये भी पढ़ेंः Agra: 'स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने पर 11 लाख का इनाम', कौन हैं होतम सिंह जिसने किया ये एलान
समर्थकों के बीच कहासुनी
करहल के गांव उधन्ना स्थित मतदान केंद्र पर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। जिसमें कहा गया है कि भाजपा के पूर्व प्रधान द्वारा मतदाताओं को धमकाया जा रहा है। ट्वीट में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा गया है।