Move to Jagran APP

MI Playoff Scenario: लखनऊ के खिलाफ मिली हार के बाद कैसे मुंबई इंडियंस को मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट? यहां समझिए सभी समीकरण

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। मुंबई का बैटिंग ऑर्डर एकबार फिर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए तो कप्तान हार्दिक पांड्या खाता तक नहीं खोल पाए। इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई की प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Published: Tue, 30 Apr 2024 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:45 PM (IST)
MI Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को एक और हार का मुंह देखना पड़ा। लखनऊ के नवाबों ने अपने होम ग्राउंड पर जबरदस्त खेल दिखाते हुए 4 विकेट से मात दी। मुंबई की यह आईपीएल 2024 में सातवीं हार है। इस हार के साथ ही हार्दिक की सेना के लिए प्लेऑफ की रेस भी मुश्किल हो चली है। हालांकि, 10 मैचों में सिर्फ छह प्वाइंट्स के बावजूद मुंबई अभी भी अंतिम चार में जगह बना सकती है। यह संभव कैसा हो सकता है, वो सभी समीकरण आइए आपको समझाते हैं।

loksabha election banner

कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई

मुंबई इंडियंस के 10 मैचों में अभी सिर्फ छह प्वाइंट्स हैं। टीम को लखनऊ के खिलाफ हार झेलने के बाद अब टूर्नामेंट में चार मैच खेलने हैं। मुंबई को अगर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो टीम को अब बचे हुए सभी चार मैचों में सिर्फ जीत नहीं, बल्कि धमाकेदार जीत चाहिए होगी। मुंबई अगर ऐसा करने में सफल रहती है, तो टीम के इस स्थिति में कुल प्वाइंट्स 14 हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- LSG vs MI: T20 वर्ल्ड कप टीम के उपकप्तान का हाल देखिए! गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे Hardik Pandya; पहली गेंद पर हुआ काम तमाम

हालांकि, इसके बावजूद भी मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है। मुंबई को चारों मैच जीतने के बाद भी बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। यानी कुल मिलाकर मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो चली है और टीम को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए किस्मत का भी साथ चाहिए होगा।

फिर फ्लॉप रहा बैटिंग ऑर्डर

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस का बैटिंग ऑर्डर एकबार फिर फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने, तो सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

ईशान किशन 36 गेंदों का सामना करने के बाद 32 ही बना सके। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या का खाता तक नहीं खुल सका और वह पहली ही गेंद पर आउट हुए। नेहल वढ़ेरा ने 46 और टिम डेविड ने 35 रन की दमदार पारी खेली, जिसके बूते टीम 144 के टोटल तक पहुंच सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.