विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस समेत ये देश फिर साइबर हमले की चपेट में, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 25 Oct 2017 11:39 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Oct 2017 11:45 AM (GMT+05:30)

मई-जून में इसी तरह के साइबर हमले की वजह से दुनिया भर में कई बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। ...और पढ़ें

रूस समेत ये देश फिर साइबर हमले की चपेट में, अमेरिका ने जारी की चेतावनी
रूस समेत ये देश फिर साइबर हमले की चपेट में, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

कीव/मास्‍को, रायटर। रूस समेत कुछ देश एक बार फिर साइबर हमले का शिकार हो गए हैं। इस बार 'बैडहैबिट' नामक मालवेयर का इस्‍तेमाल कर निशाना बनाया गया। इसका असर जहां रूस की इंटरफैक्‍स न्‍यूज एजेंसी पर देखने को मिला, वहीं यूक्रेन के ओडेसा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। हालांकि इसकी वजह से अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है, मगर अमेरिका ने साइबर हमले को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

गौरतलब है कि मई-जून में इसी तरह के साइबर हमले की वजह से दुनिया भर में कई बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए ही अमेरिका ने चेतावनी जारी की है। एक साइबर कंपनी ईएसईटी के शोधकर्ता रॉबर्ट लिपोस्की ने बताया, 'यह हमले परेशान कर रहे हैं क्योंकि हमलावरों ने परिवहन संचालकों सहित बहुत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को तुरंत संक्रमित किया है। इससे साफ पता चलता है कि यह 'अच्छी तरह से समन्वित' अभियान था।'

ईएसईटी के अनुसार, इस हमले के आधे से ज्यादा पीड़ित रूस से हैं। इसके बाद यूक्रेन, बल्गेरिया, तुर्की और जापान हैं। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी ने 'बैड रैबिट' को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह एक प्रकार का वायरस है, जो आपके कम्प्यूटर को लॉक कर देता है और उसे अनलॉक करने के लिए पैसा मांगता है। कोई भी अमेरिकी इसका शिकार नहीं हुआ है, मगर लोगों से इस तरह की चीजों से बचने की सलाह दी जा रही है और किसी भी वायरस की सूचना होने पर वे सरकार के इंटरनेट क्राइम कम्‍प्‍लेंट सेंटर के जरिए एफबीआई को इसकी जानकारी दें।

यह भी पढ़ें: इस देश का पासपोर्ट है दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट