विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस देश का पासपोर्ट है दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 25 Oct 2017 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 11:18 AM (IST)

पहली बार किसी एशियाई देश के पासपोर्ट को सबसे ताकतवर पासपोर्ट का तमगा मिला है। अब तक टॉप टेन में यूरोपीय देश ही शामिल रहते थे।

इस देश का पासपोर्ट है दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट
इस देश का पासपोर्ट है दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट

सिंगापुर, एएनआइ। सिंगापुर के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट घोषित किया गया है। यह 159 वीजा फ्री स्‍कोर के साथ एक ग्‍लोबल पासपोर्ट इंडेक्‍स की लिस्‍ट में टॉप पर कब्‍जा जमाने में कामयाब रहा है। पहली बार किसी एशियाई देश के पासपोर्ट को सबसे ताकतवर पासपोर्ट का तमगा मिला है।

वैश्विक वित्तीय सलाहकार कंपनी 'ऑर्टन कैपिटल' ने यह पासपोर्ट इंडेक्‍स जारी किया है। इसके अनुसार, सिंगापुर पासपोर्ट होल्‍डर्स 173 देशों में वीजा फ्री एक्‍सेस का आनंद उठाते हैं। पराग्‍वे द्वारा सिंगापुर पासपोर्ट होल्‍डर्स के लिए अपनी वीजा जरूरतों को आसान बनाने के बाद यह रैंकिंग सामने आई है।

158-157 वीजा फ्री स्‍कोर के साथ जर्मनी और स्‍वीडन को लिस्‍ट में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्‍थान हासिल हुआ है। इस लिस्‍ट के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के 193 सदस्‍य देशों और छह अधिकार क्षेत्रों के पासपोर्ट पर विचार किया गया था। 25 अक्‍टूबर को जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, अब तक टॉप टेन में यूरोपीय देश ही शामिल रहते थे। पिछले दो सालों से जर्मनी टॉप पर रहा है, इस बार खिसककर दूसरे पायदान पर आ गया।

टॉप 20 में कई अन्‍य एशियाई देशों ने जगह बनाई है, इनमें दक्षिण कोरिया, जापान और मलेशिया शामिल हैं। वहीं इंडेक्‍स के अनुसार, जब से डोनाल्‍ड ट्रंप ने राष्‍ट्रपति का पद संभालना है, अमेरिका की रैंकिंग की गिर गई है।

यह भी पढ़ें: चिनफिंग आज चीन का शासन संभालने वाली नई स्टैंडिंग कमेटी का करेंगे एलान