विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिनफिंग को अब चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की कमान, ये छह नेता होंगे साथ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 25 Oct 2017 10:38 AM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 03:58 PM (IST)

कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी ने बंद कमरे में मतदान के जरिये चिनफिंग को पार्टी का नेता ...और पढ़ें

चिनफिंग को अब चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की कमान, ये छह नेता होंगे साथ
चिनफिंग को अब चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की कमान, ये छह नेता होंगे साथ

बीजिंग, पीटीआई। राष्ट्रपति शी चिनफिंग (64) ने बुधवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व की कमान संभाल ली। वह दुनिया की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाले देश में राष्ट्रपति के साथ ही सत्तारूढ़ दल के शीर्ष नेता बन गए हैं। उनके पास यह जिम्मेदारी अगले पांच साल तक रहेगी। इस प्रकार से चिनफिंग हाल के दशकों में चीन के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं। पार्टी ने दूसरे नंबर का नेता किसी को नहीं बनाया है।

कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी ने बंद कमरे में मतदान के जरिये चिनफिंग को पार्टी का नेता चुना। चिनफिंग के चुनाव के साथ ही विशाल ग्रेट हाल ऑफ चाइना में उत्सव सा माहौल बन गया। लोगों ने लपककर कामरेड चिनफिंग और उनकी टीम के लोगों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ली कछियांग ने पार्टी की सात सदस्यीय सर्वोच्च कमेटी में अपने जगह बनाए रखी है। इस स्टैंडिंग कमेटी में इस बार पांच नए लोग शामिल किए गए हैं। ये नए नेता ली झानशू (67), उप प्रधानमंत्री वांग यांग (62), वामपंथी विचारक वांग हुनिंग (62), पार्टी के संगठन मामलों के प्रमुख झाओ लेजी (60) और शंघाई के पार्टी प्रमुख हान झेंग (63) हैं।

पार्टी ने अघोषित रूप से राजनीति से अवकाश प्राप्त करने की उम्र 68 साल तय कर दी है। स्टैंडिंग कमेटी के नए सदस्यों के चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी 2022 में पार्टी के नेतृत्व के लिए फिलहाल किसी को तैयार नहीं कर रही। इसी के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का पांच साल में होने वाला सबसे बड़ा आयोजन पूरा हो गया। यह आयोजन हफ्ते भर चला।

इससे पहले चिनफिंग और कछियांग स्टैंडिंग कमेटी के अपने पांच साथियों के साथ मीडिया के सामने आए। इस दृश्य को पूरी दुनिया के टेलीविजन चैनलों पर दिखाया गया। इस दौरान चिनफिंग ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, बीते पांच साल में हमने देश में कार्यो के लिए एक बड़ी कार्यसूची सामने रखी है। उनमें से कुछ कार्य पूरे हो गए हैं, जबकि कुछ को पूरा करने के लिए कार्य चल रहा है। शांति और विकास हमारी कार्यसूची के प्रमुख बिंदु हैं।

यह भी पढ़ें: दूसरी बार चीन के राष्‍ट्रपति बने शी चिनफिंग, माओ के समान मिला दर्जा