विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने पूर्व राष्‍ट्रपति कैनेडी की हत्‍या से संबंधित दस्‍तावेज जारी करने के दिए आदेश

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 27 Oct 2017 10:08 AM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 12:07 PM (IST)

राष्ट्रीय अभिलेखागार जल्द ही 2,800 पूर्व गोपनीय दस्तावेजों को जारी करेगा। हालांकि कुछ दस्‍तावेजों को समीक्षा के लिए रोक लिया गया है।

ट्रंप ने पूर्व राष्‍ट्रपति कैनेडी की हत्‍या से संबंधित दस्‍तावेज जारी करने के दिए आदेश
ट्रंप ने पूर्व राष्‍ट्रपति कैनेडी की हत्‍या से संबंधित दस्‍तावेज जारी करने के दिए आदेश

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1963 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या से संबंधित 2, 800 गाेपनीय दस्तावेजों को जारी करने का आदेश दिया है। मगर एफबीआई और सीआईए की तरफ से समीक्षा के लिए दबाव के बाद कुछ दस्‍तावेजों पर राेक लगा दिया गया है।

व्‍हाइट हाउस के अधिकारियों ने स्‍पष्‍ट किया कि राष्ट्रपति के फैसले का मतलब था कि राष्ट्रीय अभिलेखागार जल्द ही 2,800 पूर्व गोपनीय दस्तावेजों को जारी करेगा। उन्होंने शेष दस्तावेजों की समीक्षा के लिए सरकारी एजेंसियों को 180 दिन का समय दिया है। उन्‍होंने कहा कि ट्रंप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह पूरी तरह पारदर्शी हो और उन्‍हें उम्मीद है कि सरकारी एजेंसियां किसी भी तरह के विरोध को कम करने के लिए बेहतर तरीके से काम करेंगी।

कांग्रेस ने 1992 में कैनेडी की हत्‍या की जांच के लिए इससे संबंधित सभी रिकॉर्ड्स को सार्वजनिक करने का आदेश का दिया था और इसके लिए आखिरी समय सीमा 26 अक्‍टूबर 2017 तय किया था। इस पर शनिवार को ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति के तौर पर मैं लंबे समय से रोकी गई और गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की इजाजत दूंगा।‘ अधिकारियों ने बताया कि शेष दस्‍तावेजों को भी आने वाले कुछ हफ्तों में जारी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कैनेडी की हत्या 22 नवंबर, 1963 को गई थी। इस हत्या को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से कहा गया है कि बंदूकधारी ली हार्वी ओसवाल्ड ने उनकी हत्या की थी।

यह भी पढ़ें: रूस पर नए प्रतिबंध लगाने में हो रही देरी, निशाने पर व्‍हाइट हाउस