यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिकी ट्रांसजेंडर डानिका रोम ने वर्जीनिया चुनाव में रचा इतिहास
कुल मतदान में से 95 फीसदी मतों की गणना के बाद मार्शल के 45 फीसदी मतों की तुलना में डानिका ने 55 फीसदी मत हासिल किए।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की एक ट्रांसजेंडर डेमोक्रेट ने वर्जीनिया की आम सभा के निचले सदन में चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। संगीतकार और पूर्व पत्रकार डानिका रोम हाउस ऑफ डेलीगेट्स की सीट जीतने वाली वर्जीनिया की पहली ट्रांसजेंडर है।
डानिका ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वी रॉबर्ट मार्शल को चुनाव में मात दी। कुल मतदान में से 95 फीसदी मतों की गणना के बाद मार्शल के 45 फीसदी मतों की तुलना में डानिका ने 55 फीसदी मत हासिल किए।
समलैंगिक समुदाय ने डानिका को आम सभा के निचले सदन में चुनाव जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर करार दिया है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में पहले ट्रांसजेंडर के रूप में साधना को मिला पासपोर्ट
