विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा में पहले ट्रांसजेंडर के रूप में साधना को मिला पासपोर्ट

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 05 Nov 2017 10:39 AM (IST)

साधना मिश्रा ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर हैं, जिन्हें ट्रांसजेंडर के रूप में पासपोर्ट प्राप्त हुआ है।

ओडिशा में पहले ट्रांसजेंडर के रूप में साधना को मिला पासपोर्ट
ओडिशा में पहले ट्रांसजेंडर के रूप में साधना को मिला पासपोर्ट

भुवनेश्वर, जेएनएन। साधना मिश्रा ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर हैं, जिन्हें ट्रांसजेंडर के रूप में पासपोर्ट प्राप्त हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पासपोर्ट के लिए आवेदन पत्र में लिंग के कॉलम में महिला, पुरुष के साथ ही ट्रांसजेंडर के कॉलम का भी प्रावधान है।

साधना मिश्रा कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में स्पेशल ऑफिसर डेवलेपमेंट के पद पर कार्यरत हैं। इस संस्थान में 25 हजार आदिवासी छात्र केजी से पीजी तक की निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं।

पासपोर्ट केंद्र के रीजनल डायरेक्टर दिग्विजय गिरी ने बताया कि देश में इस तरह का सबसे पहला पासपोर्ट 2015 में महाराष्ट्र की एक सोशल वर्कर ट्रांसजेंडर को दिया गया था।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें