उत्तरकाशी में एक लाख से अधिक रुपये के नकली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी में पुलिस ने एक लाख 10 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो तस्कर दबोचे। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: उत्तराखंड पुलिस ने एक लाख दस हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो तस्कर दबोचे हैं। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन पूर्व भी उत्तरकाशी जनपद के पुरोला थाना क्षेत्र से पुलिस ने 50 हजार रुपये से अधिक नकली नोटों के साथ पुलिस ने बिहार मूल के दो मजदूरों को गिरफ्तार किया था।
पढ़ें-उत्तरकाशी में बागपत के तीन युवक चरस के साथ गिरफ्तार
इसी क्रम में उत्तरकाशी जिले में पुलिस ने एक लाख 10 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दबोचा। इस प्रकार नकली नोटों की खेप के लगातार पकड़े जाने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
पढ़ें-चंबा पुलिस ने चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि छह हजार रुपये के नकली नोट से ये मजदूर बाजार से सामान खरीद कर लाए, तब पुलिस हरकत में आई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।