उत्तरकाशी में बोलेरो खाई में गिरी, दस घायल
उत्तरकाशी के नौगांव से लाखामंडल जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इस दुर्घटना में दस लोग घायल हुए। घायलों में चार को देहरादून रेफर किया गया है।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: शाम आठ बजे के करीब उत्तरकाशी के नौगांव से लाखामंडल जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इस दुर्घटना में दस लोग घायल हुए। घायलों में चार को देहरादून रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायलों में रिसव पुत्र जयपाल निवासी ग्राम खोती कालसी, संगीता पत्नी सरदार सिंह निवासी गांव छुलटार, अनुराग निवासी पिपयारा, कुसुम निवासी गांव छुलटाड़, चुटकी निवासी गांव खोती कालसी, जयवीर निवासी खोती कालसी, निशा पत्नी जयवीर निवासी खोती कालसी, ऊषा पत्नी राजमोहन निवासी गांव पिपयारा, सरदार सिंह छुलटाड़ और बुद्धी सिंह पुत्र धनीराम निवासी छुलटाड शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।