जंगल में विवाहिता को अकेला देख ग्राम प्रधान ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी जनपद में एक ग्राम प्रधान ने विवाहिता को अकेला देख उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: जंगल में विवाहिता को अकेला देख ग्राम प्रधान ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। ग्राम प्रधान ने अपने साथी के साथ विवाहिता से छेड़छाड़ शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान को सोमवार की देर रात को तिलोथ से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।
रविवार देर शाम को उत्तरकाशी बाजार से तिलोथ गांव के लिए एक विवाहिता अपने पति के साथ जा रही थी। पुल के निकट विवाहिता किसी कारण से कुछ पीछे रह गई। विवाहिता को अकेला देखकर तिलोथ के प्रधान गुलराज सिंह और एक ग्रामीण भगवान सिंह ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की।
पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंधों का हुआ शक, पति ने गुस्से में कर दिया ये काम
विवाहिता के चिल्लाने पर उसका पति वहां पहुंचा। पत्नी को छुड़ाने के लिए वह दोनों पर झपटा और पत्नी को घर ले गया। सोमवार शाम को पीड़िता ने पुलिस में तिलोथ के प्रधान गुलराज सिंह और भगवान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।