विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मुंबई के यात्री की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 02:23 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 27 Aug 2017 08:58 PM (GMT+05:30)

उत्‍तरकाशी जिल के बड़कोट में शुक्रवार शाम मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी एक यात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मुंबई के यात्री की मौत
यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मुंबई के यात्री की मौत

बड़कोट (उत्तरकाशी), [जेएनएन]: यमुनोत्री धाम दर्शनों को जा रहे मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी एक यात्री की शुक्रवार शाम हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 23 हो गई है।

जानकारी के अनुसार 709-महावीर एनक्लेव, कॉमा लेन, घाटकोपर (मुंबई) निवासी सवायलाल दास (69) पुत्र स्व.मनोहर दास साथी यात्रियों के साथ शुक्रवार शाम यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इसी बीच राम मंदिर के समीप सवायलाल को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि साथी उन्हें अस्पताल पहुंचाते सवायलाल ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि चारों धाम में हृदयगति रुकने से अब तक 47 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें 23 की यमुनोत्री, 13 की बदरीनाथ, दस की केदारनाथ और एक यात्री की मौत गंगोत्री में हुई।

 

 यह भी पढ़ें: फूलों की घाटी की सैर करने आए पर्यटक को हुआ सीने में दर्द, मौत

यह भी पढ़ें: अलकनंदा नदी के उफान में फंसा परिवार, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

यह भी पढ़ें: मानसून का आगमन व विदाई खतरनाक, सचेत रहने की जरूरत