विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूस्‍खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, दो सौ कांवड़िये फंसे

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 07:00 AM (IST)

जिले में भूस्‍खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित है। इस कारण दोनों हाईवे पर करीब दो सौ कांवड़िये फंसे हुए हैं।

News Article Hero Image

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: सूबे में भूस्खलन के कारण युमनोत्री और गंगोत्री हाईवे बीती शाम से बंद है। इस कारण करीब दो सौ कांवड़िये मार्ग पर फंसे हुए हैं। वहीं, गंगोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में एक मिनी बस आ गई। इससे चालक घायल हो गया।

बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। बीती शाम करीब सात बजे भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे हेल्कु गाड के पास बाधित हो गया, जबकि यमुनोत्री हाईवे पाली गाड के पास शाम साढ़े छह बजे से बाधित है। इस कारण दोनों हाईवे पर करीब दो सौ कांवड़िये फंसे हुए हैं। बीआरओ के जवान हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं।

पढ़ें:-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, मकान गिरने से तीन दफन, कोटद्वार-नजीबाबाद रेल सेवा बाधित

उधर, बीती रात गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। रात करीब नौ बजे हाईवे पर हेल्कु गाड के पास कांवड़ियों से भरी मिनी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसमें वाहन चालक घायल हो गया। उसे सेवा 108 के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि मिनी बस में करीब 20 कांवड़िये सवार थे और सभी कांवड़िये हरियाणा के गुडगांव निवासी हैं।
पढ़ें:-घनसाली में भूस्खलन, दो मोटर मार्ग बंद; वाहन क्षतिग्रस्त