विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ साल से अपनी ही बेटी को बना रहा था हवस का शिकार, जानने के लिए पढ़ें...

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 03 Apr 2016 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 04 Apr 2016 09:15 AM (IST)

रुद्रपुर में एक व्‍यक्‍ित डेढ़ साल से अपनी नाबालिग किशोरी से दुष्‍कर्म कर रहा था। बीते रोज जब उसने एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रपुर। एक कलयुगी बाप ने पिता-पुत्री के रिश्ते को ही तार तार कर दिया। वह अपनी नाबालिग बेटी से पिछले डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था। बीती रात जब उसने एक बार फिर दुष्कर्म की कोशिश की तो मामला सामने आया। पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध है।
ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी सिडकुल फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पत्नी भी इसी फैक्ट्री में कार्यरत है। बीती रात जब व्यक्ित घर आया तो बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसपर किशोरी ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान किशोरी की मां भी मौके पर पहुंच गई, जिसे किशोरी ने आपबीती सुनाई। उसने पिता पर डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पढ़ें- चंपावत में राकेश हत्याकांड के सभी हत्यारोपी गिरफ्तार