Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैक्ट्री गेट के आगे ब्रिटानिया के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 22 Mar 2017 04:00 AM (IST)

    फैक्ट्री के बाहर धरना देने पहुंचे ब्रिटानिया श्रमिको के साथ पुलिस की झड़प हो गई। इस दौरान श्रमिको ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर ...और पढ़ें

    Hero Image
    फैक्ट्री गेट के आगे ब्रिटानिया के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: फैक्ट्री के बाहर धरना देने पहुंचे ब्रिटानिया श्रमिको के साथ पुलिस की झड़प हो गई। इस दौरान श्रमिको ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 

    श्रमिकों के मुताबिक रविवार रात्रि ब्रिटानिया के दो श्रमिको पर मोटा हल्दू में हमला किया गया। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन के इशारों पर यह हमला हुआ। 

    हमले के विरोध में आज श्रमिक फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। इस दौरान धरने को लेकर श्रमिकों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस के समझाने के बाद भी श्रमिकों का धरना चल रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में लोगों ने काटा हंगामा

    यह भी पढ़ें: बच्‍ची बेचने का प्रकरण: महिला आयोग की उपाध्यक्ष को टहलाती रही पुलिस