विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में लोगों ने काटा हंगामा

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 01:54 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Mar 2017 04:08 AM (GMT+05:30)

चंद्रेश्वर नगर स्थित हिमालयन मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान एक सात माह के शिशु की मौत से गुस्साए लोगों ने सेंटर पर जमकर हंगामा किया।

बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में लोगों ने काटा हंगामा
बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में लोगों ने काटा हंगामा

ऋषिकेश, [जेएनएन]: चंद्रेश्वर नगर स्थित हिमालयन मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान एक सात माह के शिशु की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने चिकित्सालय में हंगामा किया। आरोप है कि चिकित्सक शराब के नशे में था उसने गलत उपचार दिया। हंगामें को देखते हुए चिकित्सक कमरे में बंद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया। 

चंद्रेश्वर नगर निवासी संजीत के सात माह के पुत्र की तबीयत खराब हुई थी। उसे चंद्रेश्वर नगर में ही हिमालय मेडिकल सेंटर में लाया गया था। यहां उसकी हालत बिगड़ गई तो बच्चे को जॉलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में आज लोगों की भीड़ चिकित्सालय पर जमा हो गई। परिजनों ने हंगामा काटते हुए वह मौजूद चिकित्सक पर आरोप लगाया की दवा की ओवर डोज के कारण बच्चे की मौत हुई। हंगामा होते देख चिकित्सक ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। 

घाट पुलिस चौकी के प्रभारी राजपाल सिंह राणा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। डॉक्टर को कमरे से बाहर निकाला पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों ने हंगामा किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

मामला चिकित्सक से जुड़ा है, इसलिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस मामले में चिकित्सकों का पैनल गठित करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें: अस्पताल प्रशासन पर नवजात को गायब करने का आरोप

यह भी पढ़ें: बच्‍ची बेचने का प्रकरण: महिला आयोग की उपाध्यक्ष को टहलाती रही पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।