विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैक्ट्री से नहर में छोड़ा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 04:00 AM (IST)

ग्राम दभौरामुस्तकम स्थित बीपी फ्रोजेन फूड्स फैक्ट्री से नहर में गंदा पानी छोड़ने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विरोध में फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर रोष जताया।

फैक्ट्री से नहर में छोड़ा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फैक्ट्री से नहर में छोड़ा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

काशीपुर, [जेएनएन]: ग्राम दभौरामुस्तकम स्थित बीपी फ्रोजेन फूड्स फैक्ट्री से नहर में गंदा पानी छोड़ने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विरोध में फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर रोष जताया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह की कार को भी ग्रामीणों ने रोककर हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना था कि फैक्ट्री का गंदा पानी नहर में छोड़े जाने से बदबू फैल रही है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

यह भी पढ़ें: गंभीर धाराओं में मुकदमे पर भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन

नहर के पानी से सिंचाई करने पर फसल खराब हो जा रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि फैक्ट्री में ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट देहरादून भेजी जाएगी। नियम के तहत फैक्ट्री बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम सिंह, शकुंतला, सीमा, रामकली, चंद्रभान आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों ने की विद्युत लाइन हटाने की मांग

यह भी पढ़ें: गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया हंगामा