विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रामीणों ने की विद्युत लाइन हटाने की मांग

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 06:30 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 Feb 2017 07:30 AM (GMT+05:30)

ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बांसवाडा क्षेत्र में विभिन्न आवासीय भवनो के ऊपर 11 केवी की ...और पढ़ें

ग्रामीणों ने की विद्युत लाइन हटाने की मांग
ग्रामीणों ने की विद्युत लाइन हटाने की मांग

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: रुद्रप्रयाग जनपद के बांसवाडा में आवासीय भवनों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की विद्युत लाइन को स्थानीय लोगों ने डीएम से हटाने की मांग की है।

स्थानीय निवासी बिरेन्द्र सिंह रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बांसवाडा क्षेत्र में विभिन्न आवासीय भवनो के ऊपर 11 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही हैं। जिससे हर समय दुर्घटनाओ की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: सात दिन में सिर्फ एक बार पानी, गुस्साए ग्रामीणों का हल्ला बोल

उन्होंने कहा कि कभी भी आंधी तूफान से यह लाइनें टूटकर भवनो के ऊपर गिर सकती हैं। कहा कि विद्युत लाइन को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हो सकी है। मात्र निगम की ओर से कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का नारा लिया वापस