विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईस्‍कूल के दो छात्रों ने व्‍यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी, न देने पर...

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 21 Nov 2015 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2015 04:01 PM (IST)

हाईस्कूल के दो छात्रों ने व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांग ली। इतना ही नहीं रकम न देने पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जसपुर (उधमसिंह नगर)। हाईस्कूल के दो छात्रों ने व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांग ली। इतना ही नहीं रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

दहशतजदा व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी, जांच में जुटी पुलिस ने जब मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो रंगदारी मांगने वाले हाईस्कूल के दो नाबालिग छात्र निकले। ग्रामीणों और छात्रों के परिजनों के अनुरोध पर व्यापारी ने पुलिस से तहरीर वापस ले ली, लेकिन यह चर्चा पुलिस महकमे और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया तो उनकी लोकेशन महुआडाबरा की मिली। पता लगा कि नंबर दो लड़के चला रहे हैं। जो अपने मोबाइल से कॉल करके गांव के ही व्यापारी नौबत सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस के खुलासे पर ग्रामीण भी दंग रह गए।

बच्चों की ऐसी शरारत पर गुस्सा भी बहुत आया, लेकिन बच्चों का भविष्य की चिंता भी सताने लगी। बच्चों ने सभी के सामने अपनी गलती स्वीकार की। ग्रामीणों ने व्यापारी से कार्रवाई न करने की मांग रखी। व्यापारी ने लोगों के मना करने पर तहरीर वापस ले ली है।

बता दें कि महुवाडाबरा निवासी नौबत सिंह के मोबाइल पर पिछली 15 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर उसके इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में था।

चौकी इंचार्ज महेश जोशी ने बताया बच्चों ने ऐसा शरारत करते हुए किया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो इसकी सख्त हिदायत देकर बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
पढ़ें:-अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड की मौत