विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अज्ञात वाहन की टक्‍कर से साइकिल सवार अधेड की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 21 Nov 2015 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2015 11:25 AM (IST)

बाजपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काशीपुर। बाजपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर के थाना स्वार के अंतर्गत ग्राम रहमतगंज निवासी रोहताश सिंह (45 वर्ष) पुत्र यशपाल सिंह बाजपुर रोड पर एक फैक्ट्री में गाडी लोडिंग का काम करते थे।
देर रात फैक्ट्री से काम खत्म कर वह साइकिल से घर जा रहे थे। बाजपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें एलडी भटृट सरकारी अस्पताल काशीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें-काशीपुर में अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत