विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नो एंट्री में घुसा ट्रक, बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2016 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 04 Apr 2016 11:36 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में देर रात नो एंट्री में घुसे ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काशीपुर (उधमसिंह नगर)। नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने देर रात एक बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की हालत गंभीर है। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा काटना शुरू किया तो मौके पर पहुंचे सीओ ने मोर्चा संभाला। लोगों ने पुलिस पर पैसे लेकर नो एंट्री में ट्रक निकालने का आरोप लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के गंगे बाबा रोड स्थित गुरद्वारा मोड़ के पास रामनगर की ओर से नो एंट्री में एक ट्रक जा रहा था। सामने से वार्ड नंबर 17 बबली कॉलोनी पक्काकोट निवासी अजय पुत्र स्व. धर्मपाल सिंह बाइक से जा रहा था। मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है। हादसे से लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंची पुलिस जब ट्रक को लेने गई तो लोगों व पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।

हंगामे की सूचना पर सीओ जीसी टम्टा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और लोगों को शांत कराया। टम्टा ने कहा कि फोर्स कम होने से यह दिक्कत आ रही है। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कुछ पैसे लेकर ट्रक को नो एंट्री में जाने दे रहे है। इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें:-डेढ़ साल से अपनी ही बेटी को बना रहा था हवस का शिकार, जानने के लिए पढ़ें...