विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल सीमा से घुसपैठ की फिराक में आतंकी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 07:05 AM (IST)

साधु के वेश में 20-25 आंतकी चोर रास्तों के जरिए भारत में घुसने की फिराक में है। गृह मंत्रालय की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

खटीमा, [आशुतोष मिश्र] : उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल की खुली सीमा से आतंक की आहट मिली है। साधु के वेश में 20-25 आंतकी चोर रास्तों के जरिए भारत में घुसने की फिराक में है। गृह मंत्रालय की इस आशंका के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। दिन-रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान जंगलों की खाक छानने में जुट गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान की सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से पाक आतंकी भारत में घुस पाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण आशंका है कि अब वह उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से सटी नेपाल की खुली सीमा के जरिए भारत में घुसने की योजना बना रहे हैं। उत्तराखंड की नेपाल के साथ करीब 260 किलोमीटर की खुली सीमा है। तीन साल पहले नेपाल सीमा पर कुख्यात आतंकी टूंडा भी सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा था।

पढ़ें:-शहीद संदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को गृह मंत्रालय ने यह आशंका जताते हुए सीमा पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक 20 से 25 की संख्या में आतंकी नेपाल के रास्ते भारत आने की फिराक में है। सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ये आंतकी साधु के वेश में भारत में प्रवेश कर सकते हैं।

पढ़ें: पाकिस्तानी रेंजर्स से मुठभेड़ में शहीद हुआ देहरादून का लाल

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ई कंपनी नारायणनगर के उपनिरीक्षक भागमल के अनुसार गृह मंत्रालय के निर्देश मिलने के बाद नाका पेट्रोलिंग 24 घंटे की जा रही है। साथ ही उत्तराखंड और पीलीभीत जिले तक की 45 किलोमीटर खुली सीमा के सभी चोर रास्तों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है।

PICS: भारतीय-अमेरिकी जांबाजों ने युद्ध क्षमता का दिया परिचय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।