विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैडरूम में पत्‍नी को प्रेमी के साथ देख पति ने उठाया यह कदम... पढ़ें

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 21 Nov 2015 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 10:10 AM (IST)

पति के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब उसने अपने बैडरूम में पत्‍नी को प्रेमी की बाहों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। पति के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब उसने अपने बैडरूम में पत्नी को प्रेमी की बाहों में देखा। पति ने आव देखा न ताव प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही उसे रातभर बंधक बनाए रखा। आइये जानते हैं पूरा मामला।
मामला रुद्रपुर के भदईपुरा का है। दो साल पहले बहेड़ी निवासी एक युवक अपने बड़े भाई के साथ काम की तलाश में यहां आया। यहां वे एक व्यक्ति के घर में किराये में रहने लगे। इसी बीच युवक का मकान मालिक की पत्नी से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

इसका पता जब महिला के पति को चला तो उसने युवकों को घर से निकाल दिया। युवक अपने घर लौट गए। यहां परिजनों ने उसका विवाह कर दिया। इसके बाद भी युवक और महिला में मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ। बीते 19 नवंबर को युवक महिला से मिलने उसके घर जा पहुंचा।

महिला का पति घर में नहीं था। दोनों बैडरूम में जा पहुंचे। इसी बीच पति घर आ पहुंचा। पत्नी को प्रेमी की बाहों में देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने प्रेमी की जमकर धुनाई की। महिला के पति ने इसकी सूचना आरोपी युवक के परिजनों और पुलिस को दी। इस युवक के परिजन और पुलिस पहुंच गई। आरोपी युवक को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
पढ़ें:-हाईस्कूल के दो छात्रों ने व्यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी, न देने पर...