पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, ऐसे आया गिरफ्त में
उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में पिता द्वारा पुत्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
काशीपुर, [ जेएनएन]: क्षेत्र में एक कलयुगी पिता की करतूत पढ़कर आप भी सहम जाएंगे। जी हां, उक्त पिता ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित किया। उसने अपनी नौ वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की। आइए जानते हैं कैसे आया आरोपी पिता गिरफ्त में।
मामला कल दोपहर का है। क्षेत्र निवासी एक पिता ने अपनी नौ वर्षीय बच्ची को घर में दबोच लिया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री ने जब विरोध किया तो पिता ने मारपीट कर उसे जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर मां कमरे में पहुंच गई। यह नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
पढ़ें:-जिसकी पत्नी के साथ रह रहा था, उसी को किडनैप कर ले गया जंगल और फिर...
उसने बेटी को पिता के चंगुल से छुड़ाया और जा पहुंची पुलिस स्टेशन। उसने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, पीड़िता ने बताया कि पिता ने एक माह पूर्व भी उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।