विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2016 03:55 PM (IST)Updated: Mon, 04 Apr 2016 03:58 PM (IST)

थाना आइटीआइ के अंतर्गत परमानंदपुर मोड़ के पास मुकुंदपुर में एक कार की टक्कर से स्कूटी में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

News Article Hero Image

काशीपुर। थाना आइटीआइ के अंतर्गत परमानंदपुर मोड़ के पास मुकुंदपुर में एक कार की टक्कर से स्कूटी में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गदरपुर आवास विकास कालोनी निवासी शम्मी गुंबर (34 वर्ष) पत्नी सोनिया (32 वर्ष) के साथ ही चार साल के दो जुड़वां बच्चे सिद्धार्थ व सिमरन के साथ काशीपुर स्कूटी से जा रहे थे।
दोपहर करीब पौने दो बजे पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी कुछ आगे जाकर सड़क पर पलट गई।
वहीं स्कूटी में सवार इस परिवार के चारों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से ही कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शम्मी गुंबर के बच्चों की तबीयत खराब थी। इस पर वह उन्हें दिखाने काशीपुर जा रहे थे।
पढ़ें-तेंदुए ने व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, जंगली कु्त्तों ने घेरकर तेंदुए को मार डाला