विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेंदुए ने व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, जंगली कु्त्तों ने घेरकर तेंदुए को मार डाला

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2016 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 05 Apr 2016 07:00 AM (IST)

सोलानी नदी के पास गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुड़की। सोलानी नदी के पास तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। दोनों पर हमले अलग-अलग समय हुए। वहीं, बाद में इस तेंदुए को जंगली कुत्तों ने मार दिया।
जानकारी के मुताबिक बंदा रोड निवासी सुखविंदर (35 वर्ष) आज सुबह सोलानी नदी के पास घास काटने गया था। तभी वहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
सुखविंदर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह तेंदुए को भगाया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने जब आसपास का निरीक्षण किया तो वहां रामपुर निवासी 55 वर्षीय शब्बीर का शव भी पड़ा मिला।
शब्बीर के शरीर पर तेंदुए के हमले के निशान पाए गए। परिजनों के मुताबिक वह रात को घर से कहीं निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। वहीं, घटनास्थल से कुछ दूर तेंदुए का शव भी पड़ा मिला। माना जा रहा है कि जंगली कुत्तों ने घेरकर उसे मार डाला।
पढ़ें-नो एंट्री में घुसा ट्रक, बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर