एशिया में 41वें पायदान पर है जीबी पंत विश्वविद्यालय
उधमसिंहनगर जिले के पंतनगर स्थित जीबी पंत विश्वविद्यालय को एशिया के विश्वविद्यालयों की 2018 की रैकिंग में 41वें पायदान पर है।
By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 09:17 PM (IST)
v style="text-align: justify;">पंतनगर, [जेएनएन]: जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर को एशिया के विश्वविद्यालयों की 2018 की रैकिंग में प्रथम 350 में स्थान मिला है। दिल्ली स्थित निजी संस्था टाइम्स हायर एजुकेशन ने यह सर्वे किया है।
इसकी जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विवि को बधाई दी है। कृषि विश्वविद्यालयों में पंतनगर के अतिरिक्त केवल तमिलनाडु कृषि विवि को प्रथम 350 में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. एके मिश्रा ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया एवं विश्वविद्यालय को और आगे ले जाने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें