विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में मौसम के तेवरों से विराट-अनुष्का होटल में कैद

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 07:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड में छुट्टिया बिताने आए विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा को भी सर्दी के मौसम से दो-चार होना पड़ा। वे होटल से बाहर ही नहीं निकल पाए।

News Article Hero Image

नई टिहरी, [जेएनएन]: छुट्टियां बिताने उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मौसम से दो-चार होना पड़ा। बारिश के कारण कड़ाके की सर्दी के बीच दोनों होटल से बाहर नहीं निकले।
विराट कोहली और अनुष्का 24 दिसंबर की शाम नरेंद्र नगर के होटल आनंदाज पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार 25 दिसंबर को उनका कार्यक्रम मसूरी के साथ ही टिहरी झील भ्रमण का था।

पढ़ें: उत्तराखंड में तीन दिन की छुट्टियां बिताने आए विराट-अनुष्का
लेकिन, सुबह आसमान में बादल छाए और दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई। मसूरी के पास धनोल्टी में ओलावृष्टि से कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है। बताया जा रहा है कि मौसम के मिजाज को देखते हुए दोनों सितारों ने भ्रमण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। दिनभर वे होटल में ही रहे।

पढ़ें: भारतीय कोच के साथ खिलाड़ी बैठा लेते हैं अच्छा तालमेल: सुरेश रैना
अपने पसंदीदी क्रिकेटर और अभिनेत्री की झलक पाने के लिए होटल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। हालांकि उनको मायूसी ही हाथ लगी। होटल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तक कि होटल स्टाफ को मोबाइल फोन ऑफ रखने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का ननिहाल उत्तराखंड में ही है और यहां के निवासियों का उनसे विशेष अनुराग भी है।

छुट्टियां मनाने दून पहुंचे विराट और अनुष्का, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।