विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी में दिनदहाड़े तेंदुए ने चार घंटे किया तांडव

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2016 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2016 07:00 AM (IST)

टिहरी में एक तेंदुए ने दिनदहाड़े एक के बाद एक चार लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए चार घंटे तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई टिहरी, [जेएनएन]: जाखणीधार ब्लाक में देर रात तेंदुए के खात्मे के बाद ग्रामीण राहत की सांस भी न ले पाए थे कि अगले दिन एक और तेंदुए ने इलाके में दहशत फैला दी। तेंदुए ने दिनदहाड़े चार घंटे में एक के बाद एक चार लोगों पर हमलाकर उन्हें जख्मी कर दिया।
घायलों में दो वन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। इस बीच तेंदुआ एक मकान में घुसा तो ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

पढ़ें: टिहरी में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को शिकारी ने मार गिराया
सुबह करीब साढ़े दस बजे पलास गांव की जशोदा देवी (42 वर्ष) खेतों में काम कर रही थी। अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। आसपास काम रही अन्य महिलाएं शोर करते हुए जशोदा की ओर भागीं तो तेंदुआ वहां से भाग गया। जशोदा को नंदगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।
फारेस्टर पर किया हमला
वन विभाग की टीम पलास गांव में मौके मुआयना कर ही रही थी कि तेंदुए ने फारेस्टर प्रेमदत्त थपलियाल पर झपट्टा मारा और जंगल में गायब हो गया। थपलियाल को हल्की खरोंचे आई हैं। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी।

पढ़ें: टिहरी में महिला पर तेंदुआ झपटा, किया लहुलूहान; कैसे बची जानिए
इसके करीब एक घंटे बाद टीम के सदस्य वन कर्मी आनंद सिंह पर भी तेंदुआ झपटा, लेकिन उनके साथी ने लाठी का प्रहार किया तो तेंदुआ भाग गया। आनंद सिंह को भी खरोंचे आई हैं। दोपहर बाद करीब ढाई बजे तेंदुआ नंदगांव में बुद्धा देवी (45 वर्ष) के घर में जा घुसा। बुद्धा कमरे में काम में व्यस्त थीं कि तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
घायल बुद्धा शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागीं। शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। एक ग्रामीण ने कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी। घटना के वक्त महिला के पति घर पर नहीं थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंचे।


गुस्से में आ गए ग्रामीण
आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम का घेराव किया और तेंदुए को मारने की मांग पर अड़ गए। टिहरी के प्रभागीय वनाधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों से समझाया। तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया गया। देहरादून से ट्रैंकुलाइजर गन मंगाई गई। घंटो मशक्कत करने के बाद टीम ने तेंदुए को अपने काबू में किया।

पढ़ें-तेंदुए को देख रात में छत से दो किशोरियों ने लगाई छलांग, हुआ ये हाल...,