विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी में महिला पर तेंदुआ झपटा, किया लहुलूहान; कैसे बची जानिए

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2016 01:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 01:35 PM (IST)

टिहरी में घास काट रही महिला पर अचानक एक तेंदुए ने हमला बोल दिया। हालांकि अन्‍य महिलाओं के शोर मचाने के बाद तेंदुआ घायल महिला को वहीं छोड़कर भाग गया।

News Article Hero Image

टिहरी, [जेएनएन]: बरसात की आफत के साथ ग्रामीणों पर तेंदुए का आतंक भी मंडरा रहा है। जाखणीधार में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हालांकि शोर मचाने के कारण तेंदुआ उनका शिकार नहीं कर पाया। लेकिन गंभीर रुप से घायल जरुर कर गया।
जानकारी के अनुसार, जाखणीधार के छोलगावं प्लास गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट की पत्नी जसोदा देवी 40 पर आज सुबह 11 बजे तेंदुए ने हमला किया। उस वक्त जसोदा देवी साथी महिलाओं के साथ गांव के पास ही जंगल में घास काट रही थी।

पढ़ें:- बेटे ने दिखाई दिलेरी, तेंदुए के चंगुल से मां को बचाया
अन्य महिलाओ ने शोर मचाया तो तेंदुआ डर के मारे जसोदा को वहीं छोड़कर भाग गया। घायल जसोदा को महिलायें नंदगांव अस्पताल ले आई। कुछ देर में सूचना पर उनके परिवारवाले भी पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार, इनके सिर और हाथ- पैर में चोट आई है।

पढ़ें: आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला शव


उधर, तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। घायल जसोदा के बेटे दीपक ने बताया कि कई दिनों से तेंदुआ गांव में घूम रहा था। गौरतलब है कि बीते रोज नई टिहरी में बादल फटने की घटना से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा दफन हो गए थे।

पढ़ें:-परिवार के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, तेंदुए को माननी पड़ी हार