विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोलर ब्रीफकेस से होगा उत्तराखंड का हर गांव रोशन

By raksha.panthariEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 07:25 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 Oct 2017 09:00 PM (GMT+05:30)

अब उत्तराखंड के हर कोने में बसा गांव बिजली से रोशन होगा। केदारनाथ पहुंचे सीएम ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से सोलर ब्रीफकेस का उद्घाटन किया।

सोलर ब्रीफकेस से होगा उत्तराखंड का हर गांव रोशन
सोलर ब्रीफकेस से होगा उत्तराखंड का हर गांव रोशन

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ पहुंचकर भगवान केदार का आशीर्वाद लिया। सीएम की धर्मपत्नी भी उनके साथ थी। इस अवसर पर सीएम ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से सोलर ब्रीफकेस का उद्घाटन किया। जिससे अंधेरे में डूबे प्रदेश के गांव अब बिजली की रोशनी से जगमग होंगे। देश का पहला हंस पावर पैक केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति को समर्पित किया गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने भी सीएम के सामने अपनी समस्याएं भी रखी। 

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह दस बजे केदारनाथ हेलीपैड पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और तीर्थ पुरोहितों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने हेलीपैड से सीधे मंदिर के लिए प्रस्थान किया। सीएम रावत ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले बाबा केदारनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर भोले बाबा का रूद्राभिषेक और जलाभिषेक किया।

इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता देवी, हंस फाउंडेशन की प्रेरणास्त्रोत माता मंगला, भोले जी महाराज और चेयरपर्सन श्वेता रावत के साथ ही हंस पॉवर पैक को इजाद करने वाले फाउंडेशन के ट्रस्टी मनोज भार्गव भी थे। सभी लोगों ने भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे चली पूजा अर्चना के बाद सीएम ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से तैयार पहला सोलर ब्रीफकेस का केदारनाथ में उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र में अंधेरे में डूबे गांव हंस फाउंडेशन के सहयोग से अब बिजली की रोशनी से जगमग हो जाएंगे। देश में पहला हंस पावर पैक केदारनाथ-बदरीनाथ मन्दिर समिति को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि इन सोलर पावर पैक के जरिए सरकार अब 2019 तक राज्य के हर घर तक बिजली पंहुचाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। साथ ही उनका कहना है कि शुरू में देहरादून के उन गांवों को यह पावर पैक दिए जाएंगे, जहां बिजली नहीं पंहुच पा रही है। 

उन्होंने बताया कि दो गांव का हाल ही में विद्युतीकरण किया गया, लेकिन प्रदेश में 47 गांव अभी भी बिजली से अछूते हैं। इसका कारण वन अधिनियम व नेशनल पार्क की क्षेत्र में इन गांव का आना है। सरकार ने अब नई केदारपुरी को बसाने की योजना तैयार की है। इसके तहत उन्हीं स्थानों पर नये भवन बनाए जाएंगे, जहां स्थानीय लोगों के पुराने भवन बने थे। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साम्रगी से नये आकर्षित व पहाड़ी शैली में खूबसूरत भवन तैयार किए जाएंगे। नई केदारपुरी हर तरह से स्मार्ट होगी। 

हंस फाउंडेशन की प्रेरणास्त्रोत माता मंगला ने मुख्यमंत्री को भी सोलर पावर पैक देकर उत्तराखंड में बिजली से अछूते गांव को रोशनी से जगमग करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहला सोलर पावर पैक भगवान केदारनाथ के चरणों में अर्पित कर हम देश में इसकी शुरूआत कर रहे है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड पर सीएम की मुहर

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में विश्व बैंक की मदद से थमेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष

यह भी पढ़ें: टिहरी झील ने बदली वन्य जीवन की धारा, होगा अध्ययन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।