विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन कपूर पहुंचे पिथौरागढ़

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 03 Dec 2017 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 09:02 PM (IST)

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग के लिए पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। उनके साथ इस फिल्म में लीड रोल में परिणीति चोपड़ा नज़र आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन कपूर पहुंचे पिथौरागढ़
इस फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन कपूर पहुंचे पिथौरागढ़

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: यशराज बैनर तले प्रेम कहानी पर आधारित संदीप और पिंकी फरार फिल्म की शूटिंग के लिए नायक अर्जुन कपूर पिथौरागढ़ पहुंचे। नायिका परिणति चोपड़ा को भी आना है। निर्देशक दिवाकर बनर्जी सहित पूरी टीम पिथौरागढ़ पहुंची है। पहली बार बड़े बैनर के तले बन रही फिल्म की शूटिंग होने से पिथौरागढ़वासी उत्साहित हैं।

दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे, दिल तो पागल है, दाग, सुल्तान जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले यशराज बैनर तले प्रेम कहानी पर आधारित संदीप और पिंकी फरार हैं फिल्म की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो रही है। फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर चार्टर विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से वह सीधे धारचूला रोड स्थित सुमेरू होटल पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य और यहां के पर्यावरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ का पूर्ण दीदार करने के बाद ही वह यहां के बारे में बोलेंगे। होटल के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस फिल्म के लिए प्रशासन से 28 दिन की अनुमति मांगी गई थी। फिल्म की शूटिंग भारत और नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट के झूलापुल तक होनी है। मालूम हो कि यह क्षेत्र पंचेश्वर बांध बनने के बाद डूब जाएगा परंतु इस फिल्म के माध्यम से इस क्षेत्र की यादें सदा के लिए जीवित रहेंगी।

यह भी पढ़ें: फिल्‍म केदारनाथ में पिट्ठू की भूमिका में दिखेंगे धीरज

यह भी पढ़ें: त्रियुगीनारायण में पूरी हुई केदारनाथ फिल्म की शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।