विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍म केदारनाथ में पिट्ठू की भूमिका में दिखेंगे धीरज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 12 Oct 2017 04:23 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 08:59 PM (IST)

उत्‍तराखंड के नवोदित युवा कलाकार बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं। इन्हीं में एक धीरज छाबाड़ा हैं जिन्हें सुशांत ...और पढ़ें

फिल्‍म केदारनाथ में पिट्ठू की भूमिका में दिखेंगे धीरज
फिल्‍म केदारनाथ में पिट्ठू की भूमिका में दिखेंगे धीरज

हरिद्वार, [जेएनएन]: कई नवोदित कलाकारों को अभिनय की दुनिया में नए मुकाम तक पहुंचाने वाला आईना आर्ट फिल्म प्रोडक्शन ऐसे ही एक और नवोदित युवा कलाकार को फिल्मी दुनिया से रूबरू कराने जा रहा है। कलाकार सुधीर छाबड़ा को दर्शक देवभूमि की पृष्ठभूमि में केदारनाथ में आयी आपदा पर फिल्माई जा रही फिल्म में देख पाएंगे।

सितंबर से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक फिल्म केदारनाथ की शूटिंग इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण, केदारनाथ, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर, चोपता व तुंगनाथ क्षेत्र में की गई है। फिल्म में आईना आर्ट प्रोडक्शन के प्रोपराइटर केशव जोशी से अभिनय का प्रशिक्षण लेने वाले 19 युवक युवतियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। इन्हीं में एक धीरज छाबाड़ा हैं जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत व सारा अली खान के साथ काम करने का अवसर मिला है।

केदारनाथ फिल्म की कहानी मूल रूप से गाइड पिट्ठू पर केंद्रित है। धीरज ने फिल्म में पिट्ठू की भूमिका निभाई है जो बाबा के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी पीठ पर केदारनाथ धाम तक पहुंचाता है। फिल्म में सारा अली खान टूरिस्ट की भूमिका में हैं जो मुम्बई से केदारनाथ आती हैं और इस दौरान उनकी मुलाकात गाइड पिट्ठू से होती है। फिल्म में जून 2013 में आयी आपदा और उससे जूझने व उबरने के दृश्यों को बारीकी से फिल्माया गया है।

इससे पहले धीरज आयुष्मान खुराना के साथ दम लगा के इशा, सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान, शाइना फिल्म में विनायक मिश्रा के साथ व इसके अलावा कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। फिल्म में धीरज के अलावा धर्मनगरी के हरिओम शर्मा, दीपांकर रवि, किरन चौहान, रती सक्सेना, आरती मिश्रा भी नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: त्रियुगीनारायण में पूरी हुई केदारनाथ फिल्म की शूटिंग

यह भी पढ़ें: इस मंदिर में मौजूद है दो सौ साल पहले दर्शनों को आए यात्रियों का लेखा-जोखा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।