घोड़े पर सवार होकर गृह राज्यमंत्री गए चाइना बार्डर पर, बोले; सीमा पर है शांति
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भारत चीन सीमा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित गुंजी पहुंचे। इसके बाद वे नावीढांग से दुर्गम इलाकों में वह घोड़े पर सवार होकर भ्रमण पर निकले।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ के धारचूला पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं उन्हें बताई। भारत-चीन व्यापार की अवधि बढ़ाए जाने की मांग भी उनके सामने रखी गई। उन्होंने इस मामले में वार्ता का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत चीन सीमा में शांति है।
हेलीपेड पर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रिजिजू को भाजपा नेता हरीश गुंज्याल ने परंपरागत पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने संचार, चिकित्सा, सड़क सुविधाओं की कमी का मामला उनके सामने रखा।
पढ़ें:-सर्जिकल स्ट्राइकः पूर्व सैन्य अधिकारी बोले, पाक के पास रिस्क लेने की हिम्मत नहीं
क्षेत्रवासियों ने भारत चीन व्यापार में शामिल होने गए व्यापारियों की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें 15 अक्टूबर तक लौट आने के लिए कहा है, इस अवधि में वापस लौटना व्यापारियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यापारियों ने व्यापार की अवधि कम से कम एक नवंबर तक बढ़ाए जाने की मांग की।
इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने संबंधित पक्षों से वार्ता का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल की अगुवाई में रुकुम सिंह, भीम कुंवर, बीडी जोशी, हरीश गुंज्याल, हरीश धामी, सुरेंद्र कठायत, कैलाश धामी, केआर भारती कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।
पढ़ें:-भारत की चुप्पी को कमजोरी न समझे पाकिस्तान: मनोहर पर्रिकर
ग्रामीणों से मुलाकात में मौसम बना बाधक
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू को गुंजी में ग्रामीणों से मिलना था। साइकिल यात्रा को रवाना करने के बाद रिजिजू जैसे ही गुंजी पहुंचे मौसम खराब हो गया, जिसके चलते उन्हें जल्दी हेलीकाप्टर से धारचूला को रवाना होना पड़ा।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से मुलाकात नहीं होने पर ग्रामीणों में मायूसी है। ग्राम प्रधान अर्चना गुंज्याल ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के स्वागत के लिए गांव में व्यापक तैयारियां की गई थी। धारचूला में रिजिजू को ग्रामीणों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी मिली तो उन्हें अफसोस जताते हुए भरोसा दिलाया कि अगली बार वे अवश्य ग्रामीणों से मिलेंगे। उन्होंने गांव की मदद के लिए पचास हजार नकद धनराशि भी प्रदान की।
पैरामिलिट्री फोर्स में बढ़ेगा पहाड़ी राज्यों का कोटा
अल्मोड़ा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि पर्वतीय राज्य के युवाओं को आगे बढऩे के अवसर प्रदान हो सके इसके लिए पैरामिलिट्री फोर्स में इन राज्यों का कोटा बढ़ाए जाने पर विचार किया जाएगा।
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पूर्व में बिमौला में जो आइटीबीपी बिग्रेड थी उसे यहां पर लाने एवं देवली में आइटीबीपी का मोटर डाइविंग सेंटर खोलने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से अनुरोध किया गया है। उन्होंने इस पर सहमति दे दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।