विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलास मानसरोवर यात्राः एडीबी के सहयोग से तैयार हट में रुकेंगे यात्री

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 03 Jun 2016 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2016 01:20 PM (IST)

कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा आयोजक संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी धारचूला पहुंचने लगे हैं।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा आयोजक संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी धारचूला पहुंचने लगे हैं। शनिवार को कर्मचारी पैदल पड़ावों के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बार यात्रा पर जाने वाले यात्री एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग बनाए गए हटों में रुकेंगे।

पढ़ें- यात्री रात आठ बजे के बाद नहीं जा पाएंगे बदरीनाथ
12 जून से शुरू होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा 2016 का पहला दल 13 जून को यात्रा आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। इससे पहले यात्रियों को मिर्थी आइटीबीपी कैंप में उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा के लिए जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।

पढ़ें- केदारनाथ यात्रा के लिए समय में ढील, ज्यादा लोग कर सकेंगे दर्शन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से गाला, बूंदी, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग आदि पैदल पड़ावों में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से नई हट तैयार की गई हैं। इससे यात्रियों को रहने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

पढ़ें- केदारनाथ तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल की अनिवार्यता खत्म
उन्होंने बताया कि संचार सुविधा से वंचित उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रियों को संचार सुविधा देने के लिए डीएसपीटी संचार की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सैट लगाए जा रहे हैं। इन सेटों से यात्री अपने घरों तक संपर्क कर सकेंगे। पैदल पड़ावों में राशन आदि पहुंचा दिया गया है। शनिवार से निगम के 100 कर्मचारी अलग-अलग पड़ावों के लिए रवाना होंगे।
इधर यात्रा के आधार शिविर धारचूला में यात्रियों के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आधार शिविर के प्रबंधक डीएस बिष्ट ने बताया कि यात्रियों का स्वागत छोलिया नृत्य के साथ किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी पहले दल के भव्य स्वागत का किया जाएगा।
पढ़ें-केदारनाथ मंदिर इतने सौ सालों तक दबा रहा बर्फ के अंदर, जानने के लिए पढ़ें...