विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैन्य सम्मान के साथ शहीद चंद्र सिंह को दी अंतिम विदाई

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 07:00 AM (IST)

दो आतंकवादियों को ढेर करने के बाद शहीद हुए चंद्र सिंह कार्की का पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: शहीद चंद्र सिंह कार्की का थल में रामगंगा नदी किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान सैनिकों ने जांबाज को अंतिम सलामी दी। शहीद के भाइयों ने चिता को मुखगिनी दी। इस दौरान सेना और प्रशासन के अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आज सुबह शहीद चंद्र सिंह कार्की का पार्थिव शरीर थल से उनके पैतृक गांव पालिमसूरी ले जाया गया। शव के पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। शहीद के अंतिम दर्शनों को भारी संख्या में लोग मौजूद थे। बाद में शहीद की शव यात्रा निकाली गई। इसमें 'चंद्र सिंह अमर रहे' के नारे लगाए गए। इस दौरान पाकिस्तान और नवाज़ शरीफ के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

पढ़ें:-शहीद संदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

पढ़ें:-भारत-अमरीकी सैन्य अभ्यास: जमीनी जंग के बहाने सैनिकों की शारीरिक परीक्षा

PICS: भारतीय-अमेरिकी जांबाजों ने युद्ध क्षमता का दिया परिचय

पढ़ें: पाकिस्तानी रेंजर्स से मुठभेड़ में शहीद हुआ देहरादून का लाल