विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 04:30 PM (IST)

सीमांत जिले पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में वाया पंतनगर होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: सीमांत जिले पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने पिथौरागढ़ पहुंचकर नैनी-सैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण करने के बाद कहा पहले चरण में वाया पंतनगर होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।
एयर इंडिया के मुख्य प्रबंध निदेशक अश्विन लोहनी के निर्देश पर पिथौरागढ़ पहुंचे अधिकारी रेवत पाल ने नैनी-सैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी पर अभी भी कुछ छोटे-छोटे कार्य बचे हुए हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।

पढ़ें:-उत्तराखंड में बनेगी देश की सबसे लंबी रेल सुरंग
प्रदेश सरकार डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को उड़ान का प्रस्ताव भेज चुकी है। डीजीसीए से प्रस्ताव की स्वीकृति का इंतजार है। उन्होंने कहा स्वीकृति मिलने के बाद मुख्य प्रबंध निदेशक हवाई पट्टी का अंतिम निरीक्षण करेंगे।

पढ़ें:-पंतनगर में चार्टर्ड प्लेन उड़ाने की दी जाएगी ट्रेनिंग
दो दिनों तक पिथौरागढ़ में रुके पाल ने विभिन्न एजेंसियों से वार्ता करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय आर्मी अफसरों से भी मुलाकात की। देर सायं उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात में कहा कि वे अपनी रिपोर्ट मुख्य प्रबंध निदेशक को प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने हवाई पट्टी का निर्माण करा रही एजेंसी को बचे हुए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं।

पढ़ें:-रेलवे लाइन के फिर सर्वे करने की मांग पर अड़े ग्रामीण