यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी समारोह में परोसी जा रही थी शराब, भड़की महिलाएं और किया प्रदर्शन
पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक शादी समारोह में शराब परोसने पर महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

कोटद्वार, [जेएनएन]: भाबर क्षेत्र स्थित ग्राम मवाकोट में एक शादी समारोह में पाबंदी के बावजूद शराब पिलाने पर कोटद्वार महिला सामाजिक संस्था ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
बुधवार रात्रि ग्राम मवाकोट में शराब प्रतिबंध के बावजूद एक शादी समारोह में शराब परोसे जाने पर महिला सामाजिक संस्था की महिलाओं ने उक्त शादी समारोह में पहुंच कर विरोध किया। आयोजकों ने शराब पिलाने के प्रशासन से चार घंटे अनुमति लेने की बात कही। इस पर महिलाएं लौट गई।
यह भी पढ़ें: यहां कार्ड पर भी लिखा गया, शादी में नहीं होगी कॉकटेल पार्टी
इसके विरोध में गुरुवार को महिला सामाजिक संस्था की कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंची। उन्होंने शराब को सामाजिक बुराई बताया और बहिष्कार की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि ग्राम मवाकोट में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम शराब पिलाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: यहां कॉकटेल पार्टी में पहुंचकर शराब की बोतलें फोड़ रही महिलाएं
जिससे क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों, व्यस्कों व बुजुर्गों पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी को सौंपने ज्ञापन में क्षेत्र में पूर्णत: शराब बंदी की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अंजना कंडवाल, सर्वेश्वरी देवी, रजनी गौड़, शांति देवी, गीता देवी, मीनाक्षी गौड़, सुधा गौड़, माधुरी गौड़ आदि मौजूद थे।
