विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुकृति की ड्रेस में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2017 10:47 PM (IST)

वियतनाम में होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में पर्यटन नगरी लैंसडौन की बेटी अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड की संस्कृति को प्रस्तुत करेंगी। इसके लिए वह खास डिजाइन की ड्रेस बनवा रही हैं।

अनुकृति की ड्रेस में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक
अनुकृति की ड्रेस में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

लैंसडौन, पौड़ी [जेएनएन]: पर्यटन नगरी की बेटी अनुकृति गुसाईं वियतनाम में होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में देवभूमि की परंपराओं को भी प्रमुखता से स्थान देगी। यही नहीं, अनुकृति स्टॉप द वार एंड वाइलेंस का संदेश देकर लोगों को जागरूक करेगी। वह ग्रैंड इंटरनेशनल में देवभूमि से प्रतिभाग करने वाली पहली प्रतिभागी है। 

अनुकृति इन दिनों वियतनाम में बारह से पच्चीस अक्टूबर तक होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बेहद व्यस्त है। वह इस प्रतियोगिता में अपनी वेश-भूषा में देवभूमि की झलक दिखलाएंगी।

इससे पूर्व अनुकृति ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में मां गंगा के अवतरण को प्रस्तुत किया था। अनुकृति की मां नर्वदा गुसाईं ने बताया की अनुकृति की डिजाइनर उनके लिए खास ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। इस ड्रेस में उत्तराखंड का योग और मॉडर्न इंडिया का संदेश होगा। 

अनुकृति की मां ने बताया की ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता की थीम स्टॉप द वॉर है, जिसके जरिये युद्ध मानवता की सबसे बड़ी हानि है, इसे लेकर अनुकृति ने अपना प्रोजेक्ट बनाया है। 

अनुकृति अपने  प्रोजेक्ट के जरिये कहना चाहती हैं कि वार हमारे मन व दिमाग की उपज है। इसे नियंत्रण करना मनुष्य के हाथ में है। यदि उसे पहले ही रोक दिया जाए तो विश्व का माहौल कितना सुखद होगा। इस पर अनुकृति ने एक वीडियो भी तैयार किया है। 

अनुकृति लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जागरुकता के लिए एक अभियान भी छेड़ने वाली है। अनुकृति की मां ने बताया कि अक्टूबर में वियतनाम में होने वाली इस प्रतियोगिता में 120 देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी है अनुकृति

अनुकृति उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत की पहल पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मिशन में भी जुड़ चुकी है। वह उड़ान प्रोजेक्ट से भी जरूरतमंद बच्चों की मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें: स्टॉप द वॉर का संदेश लेकर देहरादून आएंगी अनुकृति गुसाईं

यह भी पढ़ें: केदारनाथ आपदा पर बन रही फिल्म, सुशांत और सारा अली खान आएंगे नज़र

यह भी पढ़ें: 'केदारनाथ' फिल्म में आस्था के दर्शन, रोमांच की अनुभूति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।