विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल में झील में लहराया तिरंगा, दिया देशभक्ति का पैगाम

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2016 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 07:00 AM (IST)

नैनीताल में स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह नासा क्लब के सदस्य यशपाल रावत के नेतृत्व में युवाओं ने झील में तिरंगा लहराया और देशभक्ति का पैगाम दिया।

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के अल्फाज। ऐसा ही नजारा दिखा नैनी झील में। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह नासा क्लब के सदस्य यशपाल रावत के नेतृत्व में युवाओं ने झील में तिरंगा लहराया और देशभक्ति का पैगाम दिया।
नैनीताल में सुबह होते ही लोग हाथों में तिरंगा लेकर तल्लीताल डांठ में पहुंच गए। आजादी के महानायक महात्मा गांधी तो मल्लीताल में भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पढ़ें:-आज से 77 साल पहले दून में रखे जाते थे द्वितीय विश्व युद्ध के बंदी


गुलामी के दौर में जन्मे वरिष्ठ अधिवक्ता डीडी रुबालि हर एक में जोश भरा। सैकड़ों स्कूली बच्चों ने तल्लीताल से माल रोड होते हुए प्रभातफेरी निकाली। पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तमाम विभागों के अधिकारी, राजनेता, आम नागरिक सब देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए।

पढ़ें:-ब्रिटिश प्रधानमंत्री की मानते तो 9 महीने बाद मिलती आजादी, जानिए फिर क्या हुआ