विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क का गड्ढा बना जानलेवा, व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 24 Sep 2016 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 05:00 AM (IST)

राष्टीय राजमार्ग में बने गड्ढे मौत का कारण बन रहे हैं। गड्ढे में बाइक रपटने के बाद डम्पर के नीचे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लालकुआं, नैनीताल [जेएनएन]: राष्टीय राजमार्ग में बने गड्ढे मौत का कारण बन रहे हैं। गड्ढे में बाइक रपटने के बाद डम्पर के नीचे आने से देवभूमि ब्यापार मंडल अध्यक्ष शेखर उपाध्याय की मौत हो गई।
दोपहर बाद ट्रांसपोर्ट नगर में लालकुआं की ओर आ रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष शेखर उपाध्याय की बाइक सड़क पर बने गड्ढे में रपट गई। इसी दौरान वह लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे डंपर की चपेट में आ गए।

पढ़ें-ऋषिकेश में कार खाई में गिरी, दो की मौत; दो घायल
हादसे में शेखर उपाध्याय के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजनों व आसपास के लोग उन्हें हल्द्वानी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: मुनस्यारी में कार खाई में गिरी, पांच घायल
इधर, नगर के समीप ही फत्ताबंगर में हो रहे तराई-भाबर महोत्सव का शुभारम्भ करने आ रहे सीएम हरीश रावत पहले उपाध्याय के घर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
पढ़ें: चमोली में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मैक्स चालक की मौत