विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस युवा नेता ने कांग्रेस के बागी विधायकों को दी ये चुनौती, जानने को पढ़ें...

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2016 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2016 06:30 AM (IST)

उत्तराखंड की वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के पुत्र हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हरक रावत, विजय बहुगुणा सहित वह किसी भी बागी खिलाफ कहीं से भी चुनाव लड़कर उन्हें मात देंगे।

News Article Hero Image

हल्द्वानी। उत्तराखंड की वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के पुत्र हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हरक रावत, विजय बहुगुणा सहित वह किसी भी बागी खिलाफ कहीं से भी चुनाव लड़कर उन्हें मात देंगे।
सुमित ने कहा कि कांग्रेस ने विजय बहुगुणा को प्रदेश में सर्वोच्च मुख्यमंत्री के पद तक पर बैठाया। वहीं, हरक सिंह रावत को नेता प्रतिपक्ष व कैबिनेट मंत्री बनाया। इसके बावजूद इन नेताओं की कांग्रेस के प्रति निष्ठा एक पल में ही बदल गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी हद तक गिर सकती है। कांग्रेस नेताओं को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाई कमान निर्देश देगा तो वह बागियों के खिलाफ चुनाव लड़कर युवा शक्ति का अहसास करा देंगे।
पढ़ें-प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बागी विधायकों के पुतले फूंके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।