विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बागी विधायकों के पुतले फूंके

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2016 01:02 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2016 03:18 PM (IST)

बागी विधायकों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पौड़ी व हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उनके पुतले दहन किए।

News Article Hero Image

देहरादून। बागी विधायकों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पौड़ी व हल्द्वानी समेत प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उनके पुतले दहन किए।
गत दिवस विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस खेमे के नौ विधायकों के भाजपा के पक्ष में खड़े होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा।
पौड़ी बस अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ ही कांग्रेस के बागी विधायकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह राणा, पदमेंद्र सिंह, रेखा देवी, संजय डबराल आदि उपस्थित थे।


हल्द्वानी में एमबी पीजी कॉलेज के समक्ष एनएसयूआइ नेता मनोज भट्ट के नेतृत्व में छात्रों ने कांग्रेस विधायक हरक सिंह रावत का पुतला फूंका।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बागियों को निजी लाभ से ही मतलब रह गया है। जनता के लिए विकास कार्यो से इनका कोई वास्ता नहीं रहा है। वर्षों तक पार्टी से मिले सम्मान का सिला इन्होंने पार्टी को इस तरह दिया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

टिहरी व कीर्तिनगर में भाजपा का पुतला फूंका


टिहरी कांग्रेस ने नई टिहरी चौक पर भाजपा का पुतला फूंका। कांग्रेस ने कहा की बीजेपी ने फिर अपना छल का चेहरा दिखा दिया है। बीजेपी को प्रदेश के विकास से कोई सरोकार नही है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति भट, राकेश लाम्बा आदि मौजूद थे। वहीं कीर्तिनगर में मंत्री प्रसाद नैथानी के समर्थकों ने नये पुल के समीप हरक सिंह रावत का पुतला फूंका। साथ ही उसने खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

रुड़की में भी किया प्रदर्शन


रुड़की में कांग्रेस कार्यर्ताओं ने बीजेपी और बागी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन कर चंद्रशेखर चौक पर उनका पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में अमित चौहान, शाहनवाज रसूल, विपिन बेनीवाल आदि शामिल थे।

रानीखेत में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी


रानीखेत के गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा का संयुक्त पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कद व विकास कार्यों से बौखलाकर भाजपा ने संवैधानिक मर्यादा को तार-तार कर दिया। सरकार के विधायकों को प्रलोभन देकर उन्हें बागी बना दिया।
प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष बचे सिंह देव, परिवहन निगम निदेशक सदस्य सुंदर गोयल, मोहन सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, गोपाल सिंह देव, खुशाल सिंह जीना, बसंत नेगी, गोविंद बिष्ट, सिद्धार्थ पांडे, दीप उपाध्याय, पूरन मेहरा आदि शामिल रहे।

चंपावत व टनकपुर में प्रदर्शन


चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया है। भाजपा मुख्यमंत्री के विकास कार्यों व उनकी लोकप्रियता से घबरा गई।
इस दौरान निर्मला गहतोड़ी, पूरन कठायत, सुरेश खर्कवाल, श्याम कार्की, सुधीर शाह, उत्तम देऊ, दीपक तड़ागी लारा आदि शामिल थे।वहीं टनकपुर स्थित राजाराम चौराहे पर कांग्रेसियों ने बागी विधायकों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


हरीश रावत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में प्रदर्शन किया। कांग्रेसी चौघानपटा में जमा हुए और वहां से शहर में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, भीमा पवार, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप दांगी आदि शामिल थे।
पढ़ें-विश्वासमत में हार गया तो दूंगा इस्तीफाः हरीश रावत