विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क दुर्घटना में पांच शिक्षिकाओं सहित छह घायल

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 11:14 AM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 11:46 AM (IST)

हल्द्वानी- सितारगंज रोड पर चोरगलिया के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बोलेरो वाहन में सवार पांच शिक्षिकाओं व चालक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी। हल्द्वानी- सितारगंज रोड पर चोरगलिया के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बोलेरो वाहन में सवार पांच शिक्षिकाओं व चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सितारगंज के प्राथमिक स्कूल की पांच शिक्षिकाएं हल्द्वानी से बोलेरो वाहन में बैठकर स्कूल जा रही थी। हल्द्वानी से करीब चालीस किलोमीटर आगे चोरगलिया के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बोलेरो को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में घायल होने पर तल्ली बमौरी निवासी मनीषा पांडेय, गिजजलि निवासी प्रीती टम्टा, अम्बिका बिहार निवासी सुनीता आर्य, डहरिया निवासी रेनू बाला, आवास विकास कालोनी निवासी सुमन कर्नाटक को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहं, बोलेरो चालक पवन को सितारगंज के अस्पताल में भेजा गया है।
पढ़ें-काशीपुर में कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत