Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैलास मानसरोवर यात्रा में भक्तों के लिए होगा पोनी पोर्टर

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 24 May 2017 06:00 AM (IST)

    अगले माह शुरू होने जा रही प्रसिद्ध कैलास-मानसरोवर यात्रा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। इस बार पोनी पोर्टर (घोड़ा- खच्चर) की जिम्मेदारी भीकुमाऊं मंडल विकास निगम ही उठाएगा।

    कैलास मानसरोवर यात्रा में भक्तों के लिए होगा पोनी पोर्टर

    नैनीताल, [जेएनएन]: अगले माह शुरू होने जा रही प्रसिद्ध कैलास-मानसरोवर यात्रा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। इसके लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने सौ कर्मचारियों की तैनाती करने के साथ पुख्ता इंतजाम किए है। पहला दल दस जून को काठगोदाम पहुंचेगा। इस बार पोनी पोर्टर (घोड़ा- खच्चर) की जिम्मेदारी भी निगम ही उठाएगा। पिछली बार तक इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कैलास-मानसरोवर यात्रा के लिए ट्रांसपोर्ट, घोड़ा-खच्चर इत्यादि का इंतजाम कर दिया गया है। 25 मई तक बेस कैंप धारचूला में खाद्यान्न सामग्री पहुंच जाएगी। पोनी पोर्टर के लिए परमिट जिलाधिकारी पिथौरागढ़ जारी करेंगे।  

    केएमवीएन के विशेष कार्याधिकारी पर्यटन डीके शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए 3200 से अधिक यात्रियों ने आवेदन किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुमाऊं के रास्ते 18 दल यात्रा में जाएंगे। प्रत्येक दल के लिए सौ यात्रियों का चयन किया गया है। 

    मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। एक दल में अधिकतम 60 यात्री शामिल रहेंगे। सिक्किम के रास्ते आठ दल भेजे जाएंगे। वहां से एक दल में अधिकतम 40 यात्री होंगे।

    इस बार बढ़ेंगे उत्तर प्रदेश से यात्री

    उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस बार कैलास-मानसरोवर यात्रा में जाने वाले शिवभक्तों को एक लाख का अनुदान देने का एलान किया गया है। इस प्रोत्साहन के बाद इस बार उत्तर प्रदेश के यात्रियों के बढ़ने की संभावना है। 2007 में बनी भाजपा सरकार ने भी उत्तराखंड के यात्रियों को 25 हजार प्रोत्साहन राशि दी थी, मगर पिछली सरकार में इस योजना में बजट ही जारी नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें: आप करेंगे आश्चर्य, पितर भी कर रहे चारधाम यात्रा

    यह भी पढ़ें: जियो की सफलता पर बदरीनाथ में अंबानी बनवा रहे गरीबों का आश्रय 

    यह भी पढ़ें: हवाई सेवा से केदारनाथ जाने वाले करते थे वीआइपी दर्शन, अब खड़ा होना होगा लाइन में

    comedy show banner
    comedy show banner